Jharkhand, Madhupur Upchunav 2021: मधुपुर में मतदान जारी, 487 केंद्रों पर डाले जा रहे वोट; CM हेमंत ने की ये खास अपील

Madhupur Upchunav 2021 झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक 10 फीसद मतदान हुआ है। आज यहां वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 487 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक मौजूद हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:25 AM (IST)
Jharkhand, Madhupur Upchunav 2021: मधुपुर में मतदान जारी, 487 केंद्रों पर डाले जा रहे वोट; CM हेमंत ने की ये खास अपील
Jharkhand Madhupur Upchunav 2021: झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Madhupur Upchunav 2021 मधुपुर विधानसभा में आज उपचुनाव हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं  का रूझान वोट देने के प्रति सुबह से ही दिख रहा है। शहर के संत जोसेफ स्कूल में मतदान केंद्र  संख्या 191 पर मतदान की लंबी कतार है। काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हर वोटर मास्क  लगाकर पहुंचे हैं।कोरोना के कारण बूथ की संख्या  बढ़ायी गयी है। इधर अल्पसंख्यक  एवं आदिवासी  बाहुल्य  क्षेत्र मारगोमुंडा में 14 फीसद। मधुपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में 12 फीसद मतदान हो चुका है। लेकिन 487 बूथ पर देखें तो औसत  मतदान 10 फीसद मतदान हुआ है।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को 487 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के बाहर 10 किलोमीटर के दायरे में शनिवार को शाम छह बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 384 भवनों में कुल 487 मतदान केंद्र बनें हैं। इनमें अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 14 भवनों में 15 मतदान केंद्र हैं। सभी नक्सल प्रभावित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के संबंधित भवनों में 2-8 का सशस्त्र बल व चार लाठी पार्टी को तैनात किया जा रहा रहा है।

आज मधुपुर विधानसभा अपने भविष्य का फैसला कर रहा है।

सभी मधुपुर वासियों से अपील है आज इस उपचुनाव में सभी नियमों का पालन कर अपने आप को सुरक्षित रखते हुए, आप अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

जय झारखण्ड!— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 17, 2021

सुरक्षा बलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराना है। मतदाताओं से भी दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क पहनने की अपील की गई है। इस उप चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 22 कंपनी केंद्रीय बल, 636 अधिकारी, 27 कंपनी इको बल, 1695 जिला सशस्त्र बल, 451 लाठी बल देवघर में लगाया गया है। असम से चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे जैप व आइआरबी की 11 इको कंपनी जवानों को भी देवघर में भेज दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र से बाहर के इलाके भी सील रहेंगे, जहां जवानों की पुख्ता चौकसी होगी ताकि कोई चुनाव में बाधा नहीं डाल पाए।

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जारी है चौकसी

मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के दौरान देवघर व इससे सटे जिलों में दो दिनों से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों को आदेश दिया है कि सभी संदिग्धों पर नजर रखें। होटल, गेस्ट हाउस, लॉज आदि को खंगाला जा रहा है ताकि मतदान के दिन कोई बाधा न पहुंचाने पाए। 

chat bot
आपका साथी