Madhupur Upchunav 2021: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर बोले, मधुपुर में भाजपा के हार की हैट्रिक लगेगी
Madhupur Upchunav 2021 झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया है कि मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन की जीत भारी मतों के अंतर से होगी। यूपीए का विजय का पताका लहराएगा और झारखंड में भाजपा के हार की हैट्रिक होगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। Madhupur Upchunav 2021 झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर दावा किया है कि मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन की जीत भारी मतों के अंतर से होगी। महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन उम्मीदवार विजय का पताका लहराएगा और झारखंड में भाजपा के हार की हैट्रिक होगी।
भारतीय जनता पार्टी के उधार के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के अनर्गल प्रलाप से लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से चुनाव हार रही है। भारतीय जनता पार्टी कभी मंदिर को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है तो कभी उम्मीदवार अपने जान पर खतरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उधार के उम्मीदवार के साथ नहीं है। भाजपा के मूल कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने उधार के उम्मीदवार को हराने का मन बना लिया है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल दलबदलू नेता घूमते रहे। बाबूलाल मरांडी, नवीन जयसवाल, अमर बाउरी, रणधीर सिंह जैसे नेता मधुपुर में रहे जबकि भाजपा के राज पलिवार, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, विरंची नारायण सहित आधे दर्जन से अधिक सांसदों ने भी मधुपुर उपचुनाव से दूरी बनाए रखा। यह चुनाव भाजपा के लिए सबक साबित होगा। इससे यह तय हो जाएगा कि भाजपा में दलबदलुओं की दाल नहीं गलने वाली है । यह चुनाव दीपक प्रकाश एवं बाबूलाल मरांडी का भी भविष्य तय करेगा। दोनों के नेतृत्व में हार की हैट्रिक तय है।