मिस्ड कॉल और WhatsApp से भी बुक हो सकता है LPG सिलेंडर, पसंद का डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का भी मिलेगा विकल्प

रांची के लोगों को कोरोना काल में रसोई गैस को रिफिल करवाने के झंझट में बड़ी राहत मिली है। लोगों को अब अपना खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। उनके घर पर केवल मिस्ड काल या वाट्स एप के जरिए रसोई गैस पहुंच जाएगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:42 AM (IST)
मिस्ड कॉल और WhatsApp से भी बुक हो सकता है LPG सिलेंडर, पसंद का डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का भी मिलेगा विकल्प
मिस्ड कॉल और WhatsApp से भी बुक हो सकता है LPG सिलेंडर। जागरण

रांची, जासं। रांची के लोगों को कोरोना काल में रसोई गैस को रिफिल करवाने के झंझट में बड़ी राहत मिली है। लोगों को अब अपना खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। उनके घर पर केवल मिस्ड काल या वाट्स एप के जरिए रसोई गैस पहुंच जाएगी। गैस कंपनियों ने ये तोहफा अपने ग्राहकों को दिया है। देश की तीन पेट्रोलियम कंपनियां भारतगैस, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपने एलपीजी ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध करायी है।

इन नंबरों पर करें रसोई गैस बुक

कंपनियों के द्वारा मिस्ड काल करने के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं। इसके तहत इंडियन ऑयल की इंडेन एलपीजी के ग्राहक मिस्ड काल के लिए 8454955555 डायल कर सकते हैं। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता इस सेवा का लाभ लेने के लिए 7710955555 पर मिस्ड काल कर सकते हैं। मिस्ड काल से रसोई गैस बुक करने के लिए एचपी उपभोक्ता 9493602222 पर मिस्ड काल कर सकते हैं। वहीं वाट्स एप रसोई गैस बुक करने के लिए इंडेन ग्राहक वाट्सऐप नंबर 7588888824 पर, बीपीसीएल ग्राहक 1800224344 पर और एचपी ग्राहक 9222201122 पर संपर्क कर सकते हैं।

अपने पसंद का बदल सकते हैं डिस्ट्रीब्यूटर

रसोई गैस के उपभोक्ताओं को कंपनी अपने साथ बांधकर रखने के लिए कई तरह के आफर और सुविधा दे रही है। इसके तहत गैस कंपनियों ने अब ग्राहकों को अपना डिस्ट्रीब्यूटर खुद चुनने की आजादी दी है। यानी ग्राहकों को अब उनके पसंद का डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का विकल्प मिलेगा। इसे सुविधा को रिफिल बुकिंग पोर्टेबिलिटी नाम दिया गया है। योजना के पहले चरण में इस सुविधा का फायदा चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में रहने वालों को मिलेगा। इस योजना को पहले एक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इसे बाकी शहरों मे भी लांच किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी