बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब क्षेत्र, 10 से 12 जून तक बारिश के आसार

शनिवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। 10 से 12 जून के बीच बारिश की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:55 PM (IST)
बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब क्षेत्र, 10 से 12 जून तक बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब क्षेत्र, 10 से 12 जून तक बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, रांची : शनिवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि आठ जून तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म निसर्ग बिहार व उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा के समीप कमजोर हो चुका है। हालंकि इस सिस्टम के साथ जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा पर समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में स्थित है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि सात जून को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज वाले बादल बन सकते हैं। आठ जून को आसमान साफ रहेगा। नौ जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज वाले बादल बनने की संभावना है। 10, 11 व 12 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात व नौ जून को राज्य के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात व हल्की बारिश होने की संभावना है। 10 जून को राज्य के कई स्थानों व 11-12 जून को राज्य लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात व हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे में मंदरो में 60 मिमी., राजमहल में 50 मिमी., बारीजोर में 20 मिमी. व पत्थरगामा में 10 मिमी. बारिश दर्ज की गई। शनिवार को सामान्य तापमान की तुलना में जमशेदपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, जबकि डालटनगंज के अधिकतम तापमान में 6.0 व न्यूनतम तापमान में 4.0 डिसे. की गिरावट

दर्ज की गई।

::::::::::::

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 33.6 22.2

जमशेदपुर 37.2 25.9

डालटनगंज 34.0 23.9

बोकारो 34.5 24.1

चाईबासा 35.4 22.6

chat bot
आपका साथी