शादी के लिए घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, तभी पुलिस को मिली यह सूचना...

Garhwa Jharkhand News मामला गढ़वा जिले का है। भं‍डरिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर अपनी बहन को खोजने के लिए गुहार लगाया था। लड़का-लड़की दोनों को लड़की पक्ष को जिम्मानामा पर दे दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:13 PM (IST)
शादी के लिए घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, तभी पुलिस को मिली यह सूचना...
Garhwa Jharkhand News मामला गढ़वा जिले का है।

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), जासं। Garhwa Jharkhand News एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए घर से भागा। लेकिन शायद प्रेमी जोड़े की यह मंशा सफल नहीं हो सकी। पुलिस को इसी दौरान यह सूचना मिली कि लड़की को एक लड़का लेकर फरार हो गया है। इसके बाद पुलिस ने भंडरिया थाना क्षेत्र से घर से भागी हुई एक बालिग लड़की को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया है। रविवार को इसकी जानकारी देते हुए श्रीबंशीधर नगर के थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आवेदन देकर अपनी बहन को खोजने की गुहार लगाई थी।

आवेदन में लिखा था कि एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर घर से लेकर भाग गया है, जो भंडरिया थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को भंडरिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं और दोनों शादी करने पर राजी हैं। लड़की पक्ष के लोग भी शादी के लिए राजी हैं। लड़का-लड़की दोनों को लड़की पक्ष को जिम्मानामा पर दे दिया गया है। दोनों न्यायालय में जाकर शादी करेंगे।

नाबालिग को अगवा करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

कोडरमा जिले के पपलो पंचायत अंतर्गत ग्राम बिधनिया से 25 फरवरी की शाम चौदह वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर नाबालिग की मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद एसआइ कुंदन कुमार की अगुआई में टीम गठित कर कोलकाता से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में कादोडीह से नाबालिग को लेकर फरार हुए युवक रामविलास पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी