Lohardaga Coronavirus Update: कोरोना जांच के लिए क्वारंटाइन किया गया पुलिस का जवान फरार

Lohardaga Coronavirus Update फरार जवान का नाम मुन्ना पासवान है और वह जैप-9 साहिबगंज से प्रशिक्षु सिपाही के तौर पर लोहरदगा में प्रतिनियुक्ति पर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 12:38 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:50 PM (IST)
Lohardaga Coronavirus Update: कोरोना जांच के लिए क्वारंटाइन किया गया पुलिस का जवान फरार
Lohardaga Coronavirus Update: कोरोना जांच के लिए क्वारंटाइन किया गया पुलिस का जवान फरार

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना स्थित क्वारंटाइन सेंटर से सोमवार को एक कोरोना संदिग्ध पुलिस का जवान फरार हो गया है। पुलिस के इस जवान को कोरोना जांच के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। बताया जाता है कि उक्त क्वरंटाइन सेंटर में 60 संदिग्ध पुलिस जवान को रखा गया है। इन सभी का कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेते हुए यहां क्वारंटाइन किया गया है।

जवान के फरार होने की सूचना फैसिलिटी मैनेजमेंट की ओर से सेन्हा थाना पुलिस को लिखित रूप से दी गई है, पर पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। फरार जवान का नाम मुन्ना पासवान है और वह जैप-9 साहिबगंज से प्रशिक्षु सिपाही के तौर पर लोहरदगा में प्रतिनियुक्ति पर है। उसकी ड्यूटी लोहरदगा सदर अस्पताल में लगी थी।

18 जुलाई को उसे जेएनवी जोगना स्थित क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना जांच के लिए भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर के भोजन के समय मिलान करने पर वह नहीं पाया गया। इसके बाद फैसिलिटी मैनेजमेंट संदीप कुमार भगत द्वारा जांच पड़ताल करते हुए इसकी सूचना अंचल पदाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा और स्थानीय पुलिस को दी।

chat bot
आपका साथी