Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 5 स्वास्थ्य विभाग के

Lohardaga Coronavirus News Update लोहरदगा में गुरुवार को शहरी क्षेत्र के थाना टोली क्षेत्र से तीन पुरूष और एक महिला संक्रमित मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:33 PM (IST)
Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 5 स्वास्थ्य विभाग के
Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 5 स्वास्थ्य विभाग के

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में गुरुवार को एक बार फिर 13 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जिले में कुल 408 सैंपल लिए गए। जिसमें 378 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जांच में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित में स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मी शामिल हैं। लोहरदगा जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 372 हो चुकी है। हालांकि 272 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 97 है। लोहरदगा में गुरुवार को शहरी क्षेत्र के थाना टोली क्षेत्र से तीन पुरूष और एक महिला संक्रमित मिले हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को के लेबर रूम का सहायक कोरोना संक्रमित हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को के 108 एंबुलेंस का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। किस्को की सीएसओ कोरोना संक्रमित पाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को की एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू के 108 एंबुलेंस का दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू की एक महिला सुरक्षा प्रहरी कोरोना पॉजिटिव मिली है। कुडू थाना की एक महिला चौकीदार कोरोना पॉजिटिव हुई है। शहरी क्षेत्र के मिशन चौक का एक व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित मरीजों में  08 पुरुष हैं, जिनकी उम्र 38 वर्ष, 42 वर्ष, 32 वर्ष, 30 वर्ष, 32 वर्ष, 28 वर्ष, 41 वर्ष और 37 वर्ष है। वहीं संक्रमित 05 महिलाओं की उम्र 44 वर्ष, 27 वर्ष, 28 वर्ष, 22 वर्ष और 55 वर्ष है। संक्रमित सभी लोगाो को कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी