Lohardaga Coronavirus Update: लोहरदगा में आज मिले 26 कोरोना संक्रमित, जिले में अब तक 398 मरीज

Lohardaga Coronavirus News स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को लोहरदगा में कोरोना संक्रमण के जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें 708 लोगों की जांच की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:38 PM (IST)
Lohardaga Coronavirus Update: लोहरदगा में आज मिले 26 कोरोना संक्रमित, जिले में अब तक 398 मरीज
Lohardaga Coronavirus Update: लोहरदगा में आज मिले 26 कोरोना संक्रमित, जिले में अब तक 398 मरीज

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : Lohardaga Coronavirus News लोहरदगा में शुक्रवार को कोरोना का महाब्लास्ट हुआ है। एक साथ कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 398 पहुंच चुकी है। वर्तमान में लोहरदगा में सक्रिय मरीजों की संख्या 123 है। जबकि 272 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को लोहरदगा में कोरोना संक्रमण के जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें 708 लोगों की जांच की गई है। इसमें कुल 26 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित में कोर्ट स्टाफ, पुलिस ड्राईवर, व्यापारी शामिल हैं। शुक्रवार को लोहरदगा के कई स्थानों में कोरोना जांच को लेकर आयोजित शिविर में रांची आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी और लोहरदगा के बराठपुर गांव का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलें हैं। शहर के मिशन चौक से विगत दिन संक्रमित मिले व्यवसायी के दो बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। बरवाटोली के बीमा कंपनी के एजेंट की पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई है। कुडू की एक गृहणी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कुडू प्रखंड के पंडरा गांव का एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला है। शहरी क्षेत्र बरवाटोली क्षेत्र में रहने वाली चाय विक्रेता एक महिला और एक ड्राईवर भी संक्रमित हुए हैं। किस्को प्रखंड के सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी का पति संक्रमित पाया गया है। भंडरा का एक ड्राईवर संक्रमित मिला है। भंडरा थाना का एक वाहन चालक संक्रमित पाया गया है। सिविल कोर्ट के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। शहरी क्षेत्र के पतराटोली की दो महिलाएं और एक विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। कुडू प्रखंड के सुंदरू गांव का रहने वाला एक मोटरसाइकिल मिस्त्री संक्रमित मिला है। कुडू से तीन व्यापारी और दो विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। कैरो प्रखंड से एक महिला और दो विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी