Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में आज मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 8 एक ही परिवार से

Lohardaga Coronavirus News. रिपोर्ट निगेटिव आने पर आज अस्पताल से 20 लोगों को छुट्टी दी गई है। बैंक आफ इंडिया का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:14 PM (IST)
Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में आज मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 8 एक ही परिवार से
Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में आज मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 8 एक ही परिवार से

लोहरदगा, जासं। Lohardaga Coronavirus News लोहरदगा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में सोमवार को एक साथ 14 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के पावरगंज के व्यवसायी के परिवार के कुल 8 सदस्य शामिल हैं। वहीं उसी व्यवसायी की दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव हुई है। इसके अलावे विगत दिन कोरोना संक्रमण के कारण मृत व्यवसायी के दो बच्चे भी संक्रमित मिले हैं।

बैंक आफ इंडिया का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। कुडू की रहने वाली एक महिला भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिले में साेमवार को हुई मात्र 62 जांच में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमित को तत्काल कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। इनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। संक्रमित लोगों में 7 पुरुष एवं 7 महिलाएं हैं। इस प्रकार से जिले में कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 299 तक पहुंच गई है।

वहीं सोमवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर पूर्ण स्वस्थ व जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों को उनके घर भेज दिया गया है। ये लाेग अभी 14 दिनों तक अपने घर में होम क्वारंटाइन रहेंगे। इन्हें स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करना होगा। इस प्रकार अब तक लोहरदगा जिले के 160 लोग कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 136 है। संक्रमित मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है।

chat bot
आपका साथी