Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus in Lohardaga News Update झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 45 नए मामले जमशेदपुर में सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:40 AM (IST)
Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

लोहरदगा, जासं। Coronavirus in Lohardaga News Update झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 45 नए मामले जमशेदपुर में सामने आए हैं। लोहरदगा में मंगलवार को फिर 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित मरीजों में एक 65 वर्ष की वृद्ध महिला और दूसरा 55 वर्ष का अधेड़ पुरुष है। दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर चिरी में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संक्रमित मरीजों में वृद्ध महिला कुडू प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। जिसकी तवियत 3 दिन पहले खराब हो गई थी। इसके बाद सहिया द्वारा उसे जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

जांच में वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वृद्ध महिला किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। स्थानीय प्रशासन इसे पता लगाने में जुट गई है। जबकि अधेड़ पुरुष किस्को प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है, जो बनारस से लौटा था। बनारस से लौटने के बाद उसके सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोहरदगा जिले में बेहद तेजी के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। स्थिति चिंतनीय होने लगी है। मंगलवार को लोहरदगा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई। इसमें 55 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

chat bot
आपका साथी