Local News : ख्रीस्तीय आगमन के पहले रविवार के अवसर पर आर्चबिशप ने पढ़ा धर्मपत्र

Local News ख्रीस्तीय आगमन के पहला रविवार के साथ पूजन विधि के नए वर्ष में प्रवेश करते है। आज रांची महाधर्मप्रांत के सभी पल्लियों में महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थिओडोर मस्कारेहस के दोवारा जारी की गयी आगमन धर्मपत्र पढ़ा गया।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:55 PM (IST)
Local News : ख्रीस्तीय आगमन के पहले रविवार के अवसर पर आर्चबिशप ने पढ़ा धर्मपत्र
Local News : ख्रीस्तीय आगमन के पहले रविवार के अवसर पर आर्चबिशप ने पढ़ा धर्मपत्र

रांची जासं। Local News : ख्रीस्तीय आगमन(Christian Arrival) के पहला रविवार के साथ पूजन विधि के नए वर्ष में प्रवेश करते है। आगमन का समय येसु ख्रीस्त के जनम दिन की तयारी का समय है। आज रांची महाधर्मप्रांत के सभी पल्लियों में महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थिओडोर मस्कारेहस के दोवारा जारी की गयी आगमन धर्मपत्र पढ़ा गया।

महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने बारिअतु स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में 75 बच्चे-बच्चियों को पवित्र ख्रिस्मा के तेल से दृडीकरण संस्कार प्रदान किया। आर्चबिशप फेलिक्स ने अपने सन्देश में आगमन काल की महता और दृडीकरण संस्कार की महता को समझते हुए कहा कि हम अपने जीवन से येसु का साक्षी दे, दूसरों को प्यार करे और जिए। सेक्रेड हार्ट चर्च के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी, धर्म बन्धु जोएल खलखो, धर्म बन्धु हिलारिउस, धर्म बहने और विश्वासी शामिल हुए l

chat bot
आपका साथी