रांची में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए लाइव डैशबोर्ड, इस लिंक पर मिलेगी पूरी जानकारी

कोविड-19 संक्रमणकाल में रांची जिला के निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड की क्या स्थिति है इसकी जानकारी आपको एक क्लिक में मिल जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड की लॉन्चिंग की गई। उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड का सोमवार को ऑनलाइन शुभारंभ किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:55 PM (IST)
रांची में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए लाइव डैशबोर्ड, इस लिंक पर मिलेगी पूरी जानकारी
रांची में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए लाइव डैशबोर्ड। जागरण

रांची, जासं । कोविड-19 संक्रमणकाल में रांची जिला के निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी आपको एक क्लिक में मिल जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड की लॉन्चिंग की गई। उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड का सोमवार को ऑनलाइन शुभारंभ किया।

ranchi.nic.in पर करें क्लिक

रांची जिला के ऑफिशियल वेबसाइट ranchi.nic.in पर जाकर लाइव डैशबोर्ड पर पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

इससे जुड़ी मिलेगी जानकारी

कोविड-19 लाइव डैश बोर्ड पर विभिन्न निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के साथ कोविड केस डाटा, सक्रिय मामले, कोरोना संक्रमण से मृत्यु, वैक्सीनशन आदि की जानकारी मिल सकेगी। डैशबोर्ड पर विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त सूचना के आधार पर बेड से संबंधित डाटा साइट अपलोडेड रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय बेड की उपलब्धता की जानकारी साइट पर जाकर देख सकता है।

45 वर्ष से अधिक की उम्र, और अब तक नहीं कराए वैक्सीनेशन तो तत्काल आधार कार्ड लेकर इन केंद्रो पर पहुंचें

 -सी टी आई ट्रेनिंग सेंटर (हॉस्टल) एफ आई आर डी के निकट

- गौरी दत्ता स्कूल ऑपोजिट रामविलास पेट्रोल पंप रातू रोड रांची

-हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला शनि मंदिर के निकट

-राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कॉलोनी कांके

-राजकीयकृत मध्य विद्यालय करम टोली रांची

-राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय नियर मंदिर अरगोड़ा

- सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा

- राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर रांची

- जिला स्कूल शहीद चौक रांची

-सैनिक मार्केट रांची

chat bot
आपका साथी