पलामू के चैनपुर में घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप Palamu News

Jharkhand. घर के बाहर पंजा का निशान दिखा है। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। घर खाली पड़ा है। इसे चारों तरफ से घेर लिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:24 AM (IST)
पलामू के चैनपुर में घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप Palamu News
पलामू के चैनपुर में घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप Palamu News

पलामू, जासं। पलामू जिला के चैनपुर थाना के निकट बाजार के एक घर में गुरुवार के करीब 8 बजे तेंदुआ के घुसे जाने की खबर से हड़कंप मच गया है। एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने घर में बाघ देखा है। लोग इसे तेंदुआ कह रहे हैं। घर के बाहर पंजा का निशान दिखा है। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। इसके बावजूद घर में तेंदुआ के होने की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। घर में कोई नहीं है। यह घर खाली पड़ा है। इसे चारों तरफ से घेर लिया गया है। लोग सीढ़ी लगाकर बाहर से घर के अंदर तेंदुआ को देखने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी