AAJ KA RASHIFAL: सिंह राशि व धनु राशि वाले आज बरतें सावधानी वार्ना हो सकता है ये...

AAJ KA RASHIFAL आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा दोस्तों- रिश्तेदारों से सहयोग आदि कई जिज्ञासाओं पर जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी। इनसे जानिए आज का राशिफल।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:05 AM (IST)
AAJ KA RASHIFAL: सिंह राशि व धनु राशि वाले आज बरतें सावधानी वार्ना हो सकता है ये...
आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है, जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी।

रांची, जासं। आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, दोस्तों- रिश्तेदारों से सहयोग आदि कई जिज्ञासाओं पर जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी। इनसे जानिए आज का राशिफल।

मेष : आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में आज किसी नयी डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। आज किसी के साथ कोई भी गुप्त बात साझा करने से बचें। घर के बड़े सदस्य आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— मैरून

वृषभ : आज वाणी पर संयम रखें। बेवजह सहकर्मी से अनबन हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आज बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।

शुभ अंक— 6, शुभ रंग— क्रीम

मिथुन : कार्यक्षेत्र में नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। घर में अचानक रिश्तेदारों और मेहमानों का आना हो सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक स्थल में पूजन हेतू पूरे परिवार के साथ जा सकते हैं। आज बाहर जाते समय बच्चों का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक— 9, शुभ रंग— हरा

कर्क : कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किये गये नये कार्य को सराहा जायेगा। उच्च अधिकारियों द्वारा प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यापार में शत्रु पक्ष से बच कर रहें। जरूरत पड़ने पर छोटी बहन से मदद मिलने पर मन को संतुष्टि प्राप्त होगी। दिन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक—2, शुभ रंग— भूरा

 

सिंह : आज उत्साह के साथ काम करेंगे। सहकर्मी के साथ मनोरंजन हेतु बाहर कुछ प्लान कर सकते हैं। कोई उपयोगी और आपकी बेहद प्रिय वस्तु आज खो सकती है,  अत: सावधानी बरतें। परिवार के सदस्य के साथ अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— हल्का पीला

कन्या : आज बाहरी लोगों के दबाव के चलते स्वयं को कुछ थका सा महसूस करेंगे। आप करना कुछ चाहते हैं लेकिन लोगों के दबाव के चलते आप कोई फैसला नहीं ले पा रहें। बेहतर होगा अपना फैसला आप स्वयं लें।

शुभ अंक—7, शुभ रंग— काला

तुला : कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में की जाने वाली डील आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज जीवनसाथी से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ अंक—9, शुभ रंग— गुलाबी

वृश्चिक : आज घर में कार्य की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में आज बड़ी हानि हो सकती है। कोई भी डील करते समय कागजात पर हस्ताक्षर बिना पढ़ें न करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका पूरा सर्पोट प्राप्त होगा।

शुभ अंक—2, शुभ रंग— नीला

धनु  : आज बेवजह किसी विवाद का हिस्सा ना बनें। कार्यक्षेत्र में आज कार्य मन लगाकर करेंगे, जिससे सभी कार्य आसानी से और समय से पूर्ण होंगे। व्यापार को लेकर आज कोई भी यात्रा करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में विलंब हो सकता है। पर्याप्त समय लेकर जाएं। 

शुभ अंक— 4, शुभ रंग— ग्रे

मकर : आज आप खरीदारी में अधिक व्यय कर सकते हैं। अपना बजट देखकर ही खर्च करें। कार्यक्षेत्र में किसी की बात को गलत तरीके से लेने में बचें। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। यात्रा और मनोरंजन के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— लाल

कुंभ  : कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसको अच्छे से समझ लें। व्यापार में मनमुताबिक लाभ की स्थिति बनेगी। आज कोई भी बड़ा निवेश कर सकते हैं। बाहरी व्यक्ति से किसी बात पर अनबन हो सकती है, सावधानी बरतें। 

शुभ अंक—5, शुभ रंग— सफेद

मीन : आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव कम रहेगा। आज आप अपने पसंद के काम में खुद को व्यस्त रखना पसंद करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। 

शुभ अंक— 9, शुभ रंग— नीला

chat bot
आपका साथी