वकीलों और जज का विवाद सुलझाने पलामू पहुंचे हाई कोर्ट के रजिस्‍ट्रार, दर्ज किया बयान Palamu News

Jharkhand. अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर न्यायालय के मुख्य द्वार के पास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:43 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 03:18 PM (IST)
वकीलों और जज का विवाद सुलझाने पलामू पहुंचे हाई कोर्ट के रजिस्‍ट्रार, दर्ज किया बयान Palamu News
वकीलों और जज का विवाद सुलझाने पलामू पहुंचे हाई कोर्ट के रजिस्‍ट्रार, दर्ज किया बयान Palamu News

पलामू, जासं। पलामू जिला बार एसोसिएशन व  जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला जज के बीच उत्पन्न विवाद व अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय का कार्य बहिष्कार किए जाने के मामले की जांच को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय स्थापना विभाग के रजिस्टरार अखिलेश कुमार सोमवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंचे। उन्‍होंने यहां बार एसोसिएशन कार्यालय में जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी का बयान कलमबंद किया।

इससे पूर्व सुबह को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार द्वितीय को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पलामू जिला बार एसोसिएशन ने सभी न्यायालय कार्य का बहिष्कार कर दिया था। इससे पलामू में न्यायिक कार्य ठप हो गया। अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर न्यायालय के मुख्य द्वार के पास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के समक्ष प्रदर्शन करते पलामू जिला बार एसोसिएशन के सदस्य प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। न्यायिक कार्य ठप होने से पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि शनिवार को पलामू जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला जज ने दुर्व्‍यवहार किया था। इसके बाद अधिवक्‍ताओं ने जमकर नारेबाजी की थी और कार्य बहिष्‍कार किया था। प्रभारी प्रधान जिला जज प्रथम पंकज कुमार ने पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद नेहरू के साथ हाथापाई की थी। नेहरू ने कहा था कि जज ने पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के बरामदे में कॉलर पकड़ कर उनके साथ मारपीट की।

chat bot
आपका साथी