Latehar Corona News: लातेहार में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 408; जानें ताजा हाल

झारखंड में साेमवार को अबतक कुल 31 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से पांच मामले लातेहार से संबद्ध हैं। सभी कोरोना मरीजों को कोविड अस्‍पताल भेजा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:23 AM (IST)
Latehar Corona News: लातेहार में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 408; जानें ताजा हाल
Latehar Corona News: लातेहार में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 408; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में साेमवार को अबतक कुल 31 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से पांच मामले लातेहार से संबद्ध हैं। सभी कोरोना मरीजों को कोविड अस्‍पताल भेजा गया है। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 404 हो गई है। अब राज्‍य के 24 जिलों में सिर्फ साहिबगंज जिला ही कोरोना से सुरक्षित बचा है। सोमवार को खूंटी में भी एक कोरोना मरीज की पहचान हुई है। आज के ताजा मामलों में रांची के सिल्‍ली में 10, लातेहार में 5, सिमडेगा में 3, बोकारो और गढ़वा में दो-दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पलामू, गुमला और जमशेदपुर में आज एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।

झारखंड में आज कुल 31 कोरोना मरीजों की पहचान रांची : 10 लातेहार : 05 सिमडेगा : 03 प सिंहभूम : 03 बोकारो : 02 गढ़वा : 02 पलामू : 01 गुमला : 01 जमशेदपुर : 01 खूंटी : 01 रामगढ़ : 02

चंदवा व बालूमाथ से चार एवं लातेहार में मिला एक कोरोना मरीज

लातेहार जिले से सोमवार को पांच कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की कुल संख्या नौ हो गई है। इसकी पुष्टि जिले के उपायुक्त जिशान कमर ने की है।इधर सिविल सर्जन डा. एसपी शर्मा ने बताया कि चंदवा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से दो, बालूमाथ के क्वारेंटाइन सेंटर से दो और लातेहार सदर प्रखंड के उदयपुरा क्वारेंटाइन सेंटर से एक का रिजल्ट पाॅजिटिव आया है। सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर राजहार में शिफ्ट किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी