Latehar Corona Update: लातेहार में आज फिर मिला 06 कोरोना मरीज, अबतक 20; जानें ताजा हाल

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 872 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को राज्‍य में फिर से 34 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें 15 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:58 AM (IST)
Latehar Corona Update: लातेहार में आज फिर मिला 06 कोरोना मरीज, अबतक 20; जानें ताजा हाल
Latehar Corona Update: लातेहार में आज फिर मिला 06 कोरोना मरीज, अबतक 20; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 872 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को राज्‍य में फिर से 34 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें 15 नए मामले सिमडेगा, 12 कोरोना मरीज हजारीबाग से सामने आए हैं। गुमला में एक और लातेहार से 06 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही लातेहार जिले में मिले अब तक कोरोना संकमितों की संख्‍या 20 पहुंच गई है। इनमें नौ स्वस्थ हो चुके है।

लातेहार जिले में एक साथ मिले कोरोना के छह नए मरीज

लातेहार जिले में शुक्रवार को एक साथ कोरोना के छह नए मरीज पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डा संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त सभी मरीज प्रवासी मजदूर है और उन सभी को बाहर से आने के बाद सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। उन्होंने कहा कि बाहर से आने के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उनका सैंपल संग्रह कर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था।

शुक्रवार को उनका रिर्पोट पॉजिटिव आया है।इन मरीजों में पांच चंदवा एवं एक मनिका स्थित सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। रिर्पोट आने के बाद सभी को राजहार स्थित कोविड-19 सेंटर लाया गया है। यहां उन्हें सरकारी गाइडलाइन व प्रोटोकॉल के तहत दवाइयां दी जा रही है। ज्ञात हो कि अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। जिसमें नौ लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और उन्हें कोविड सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 11 एक्टिव मामले रह गए हैं।

बिना लक्षण के फिर पाया गया 01 कोरोना पॉजिटिव

लातेहार जिले में शुक्रवार को फिर 06 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। जिसकी पुष्टि लातेहार सिविल सर्जन डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने की है। उन्होंने बताया कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति बिना लक्षण के पाए गए हैं। उक्त प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित आंध्र प्रदेश से लातेहार आए हुए थे। जिसके बाद स्क्रीनिंग कर सरकारी क्वारंटाइन सेंटर मनिका में रखा गया था। जिसके बाद पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य टीम के द्वारा कोविद 19 राजहार में शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है।

झारखंड में 34 कोरोना मरीज मिले शुक्रवार को सिमडेगा : 15 हजारीबाग : 12 लातेहार : 06 गुमला : 01

chat bot
आपका साथी