रांची के सुखदेवनगर में देर रात फायरिंग, पुलिस को टिंकू नामक अपराधी पर शक

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर के पास सोमवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 06:10 AM (IST)
रांची के सुखदेवनगर में देर रात फायरिंग, पुलिस को टिंकू नामक अपराधी पर शक
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

रांची,जासं। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर के पास सोमवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि, फायरिंग के बाद अपराधी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि आखिर अपराधियों ने कैलाश मंदिर के पास फायरिंग क्यों की है। देर रात तक पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई थी कि फायरिंग करने के बाद अपराधी किस रास्ते से फरार हुए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले को लेकर किसी ने थाना में भी कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल कर अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

इधर, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किसी टिंकू नामक अपराधी ने इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से गोलीबारी की। घटना स्थल से एक स्कूटी भी बरामद किया गया है। संभावना जतायी जा रही है कि स्कूटी अपराधी की ही है। गोलीबाड़ी के बाद जल्दीबाजी में वहां निकल गया। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, इलाके में इस प्रकार से गोलीबाड़ी की घटना के बाद दहशत का माहौल है। आमलोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में अपराधी बेखौफ गोलीबाड़ी कर फरार हो गया वहीं, पुलिस मुंह ताकती रह गई। वहीं, पुलिस देर रात तक अपराधी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही।

chat bot
आपका साथी