शादी का झांसा देकर मकान मालिक की बेटी का 8 वर्षों तक किया यौन शोषण, अब फरार

Physical Abuse of Girl. एक दिन जब माता-पिता जब काम करने के लिए चले गए तो आरोपित पीडि़ता को घर में अकेला पाकर जबरन घुस गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:29 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 02:40 PM (IST)
शादी का झांसा देकर मकान मालिक की बेटी का 8 वर्षों तक किया यौन शोषण, अब फरार
शादी का झांसा देकर मकान मालिक की बेटी का 8 वर्षों तक किया यौन शोषण, अब फरार

रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसके किरायेदार ने आठ सालों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह अपने वादे से मुकर गया। इस मामले में युवती ने पुलिस थाने में यौन शोषण किए जाने की एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के लाली हेसला स्थित होली नगर निवासी जलेश्वर महतो है। जानकारी के अनुसार आरोपित जलेश्वर जिस मकान में किराए पर रह रहा था, उसने मकान मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर आठ सालों तक यौन शोषण किया।

वर्ष 2011 के नवंबर माह में आरोपित पीडि़ता के घर में किराये पर रहने के लिए आया था। वह खेलगांव इलाके के ही एक आइटीआइ में पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। पढ़ाई के दौरान किराये पर रहने की बात कही थी। एक जनवरी 2011 को माता-पिता जब खेत में काम करने के लिए चले गए तो आरोपित जलेश्वर पीडि़ता को घर में अकेला पाकर जबरन कमरे में घुस गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था।

फिर शादी का झांसा दे लगातार यौन शोषण करने लगा। इस दौरान जब भी वह शादी करने की बात कहती तो वह टालता रहा। इस बीच वर्ष 2019 के नवंबर महीने में अचानक घर खाली कर चला गया। इसके बाद भी वह लगातार फोन पर बातचीत करता था और शादी का आश्वासन देता था। इधर, हाल में पीडि़ता के माता-पिता को जब युवक के घर भेजा गया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता खेलगांव थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी