हवाई नगर में बंद घर से लाखों की चोरी, कागजात भी समेट ले गए चोर

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर 13 में बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसा। लाखों के जेवरात नकदी के साथ कई महत्वपूर्ण फाइल समेट ले गया। इसके अलावा एलईडी टीवी लॉकर की चाबी आदि भी ले गये।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 10:26 AM (IST)
हवाई नगर में बंद घर से लाखों की चोरी, कागजात भी समेट ले गए चोर
हवाई नगर में बंद घर से लाखों की चोरी, कागजात भी समेट ले गए चोर। फाइल फोटो। जागरण

रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर, रोड नंबर 13 में बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसा। लाखों के जेवरात, नकदी के साथ कई महत्वपूर्ण फाइल समेट ले गया। इसके अलावा एलईडी टीवी, लॉकर की चाबी आदि भी ले गये। मकान संख्या 146 के गृह स्वामी देवेंद्र प्रसाद पूरे परिवार के साथ पुणे गये हैं। 26 अगस्त की सुबह आसपास के लोगों ने चोरी होने की सूचना दी। देवेंद्र प्रसाद ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को मोबाइल पर फाेन कर इसकी जानकारी दी। व्हाट्सएप पर आवेदन भेजा। आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

25 अगस्त की देर रात हुई चोरी, मुहल्लों में चोरों का आतंक

देवेंद्र प्रसाद के अनुसार चोरी की घटना 25 अगस्त की देर रात हुई है। इलाके में चोरों का आतंक है। आये दिन चोरी की घटना घटती रहती है। आज इस घर में तो कल दूसरे घर में चोरी होनी की खबरें मिलती है। बड़ी बात ये है कि चोरी के अधिकतर केसों में अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं। इससे चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।

रात्रि पेट्रोलिंग पर उठा सवाल

चोरी की घटना के बाद आमलोगों में भय है। पता नहीं कब कौन शिकार हो जाये। वहीं, पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात्रि पेट्रोलिंग नहीं होती है। अगर पेट्रोलिंग होगी तो अपराधियों में पकड़े जाने का भय रहेगा। पुलिस का काम बस घटना घटित हो जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने भर की रह गई है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाएं, पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा

रांची में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही। इससे पहले रांची के ओरमांझी इलाके में पांच घरों में एक ही रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शहर में शराब दुकान में चोरी की गई। इन सभी मामलों में पुलिस अब तक वारदात को अंजाम देने वाले लोगों तक नहीं पहुंच पाई है।

chat bot
आपका साथी