चिंतपूर्णी स्टील प्लांट की भट्ठी में गिरा मजदूर, जिंदा जल गया, जांच के आदेश

चरही थाना क्षेत्र के पंद्रह माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में एक ठेका मजदूर बिहार के बांका निवासी विकास प्रसाद यादव की मौत बुधवार की रात भट्ठी में गिरने से हो गई। अब हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:00 AM (IST)
चिंतपूर्णी स्टील प्लांट की भट्ठी में गिरा मजदूर, जिंदा जल गया, जांच के आदेश
स्टील प्लांट की भट्टी में गिरकर मजदूर की मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश।

चरही( हजारीबाग), जासं। : चरही थाना क्षेत्र के पंद्रह माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में एक ठेका मजदूर बिहार के बांका निवासी विकास प्रसाद यादव की मौत बुधवार की रात भट्ठी में गिरने से हो गई। अब हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं मजदूर के शव को देर रात 2 बजे ही प्लांट से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। प्लांट के मजदूरों में दहशत कायम है।  

घटना के बाद प्लांट की एक यूनिट का काम बंद कर दिया गया है। वर्तमान में यहां 200 मजदूर काम कर रहे हैं। सभी मजदूर यूपी के संवेदक धर्मपाल यादव  द्वारा लाए गए थे। हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि हंगामा होने के डर से ही आनन-फानन में मजदूर के शव को देर रात की प्लांट से हटा दिया गया है। हादसे के बाद यहां काम करने वाले मजदूरों में भी आक्रोश है। वहीं मजदूर के स्वजन को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी