पंचायत स्तर पर किया जाएगा कुर्मी विकास परिषद का विस्तार

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय में बुधवार को कुर्मी विकास परिषद की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:00 AM (IST)
पंचायत स्तर पर किया जाएगा कुर्मी विकास परिषद का विस्तार
पंचायत स्तर पर किया जाएगा कुर्मी विकास परिषद का विस्तार

डकरा-पिपरवार : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय में बुधवार को कुर्मी विकास परिषद की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर प्रखंड स्तर पर इसका विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन करने की भी तैयारी की जा रही है। जिला स्तर पर भी बैठक की जाएगी। इस दौरान उन्होंने संगठन के सभी लोगों से अपील की है कि अपने संगठन और अपने लोगों को संगठित करें, ताकि वह अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ सकें। इस दौरान कुर्मी समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर बल दिया गया। कहा गया कि कुरीतियों को दूर करके ही समाज विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। समाज को अगर इस दिशा में आगे बढ़ना है, तो युवाओं को इसके लिए आगे आना होगा। शादी-विवाद में अनावश्यक खर्च को कम करना होगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से खलारी प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश महतो का चयन किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार महतो व कमलेश कुमार महतो, महासचिव शिव नारायण महतो, सचिव नारायण महतो, मनराज महतो, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो चुने गए। जबकि, मीडिया प्रभारी संतोष महतो, सदस्य के रूप फुलेश्वर महतो, संतोष महतो, अशोक महतो, चंदन महतो सहित कई लोगों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार महतो, संजय कुमार महतो, पनेश्वर महतो, शिव सहित दर्जनों लोगों का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी