कोमोलिका बारी ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता, दीपिका के बाद अंडर 18 व 21 का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी तीरंदाज बनी

World Youth Archery Championship मौजूदा अंडर-18 विश्व चैंपियन कोमलिका बारी ने अंडर-21 आयु वर्ग में रविवार को तीरंदाजी युवा विश्व चैंपियनशिप में जूनियर खिताब जीतकर दीपिका कुमारी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बन गईं हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 07:52 AM (IST)
कोमोलिका बारी ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता, दीपिका के बाद अंडर 18 व 21 का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी तीरंदाज बनी
कोमोलिका बारी ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता। जागरण

रांची [संजीव रंजन] । मौजूदा अंडर-18 विश्व चैंपियन कोमलिका बारी ने अंडर-21 आयु वर्ग में रविवार को तीरंदाजी युवा विश्व चैंपियनशिप में जूनियर खिताब जीतकर दीपिका कुमारी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बन गईं। कोमलिका ने चैंपियनशिप में जूनियर मिश्रित टीम में पार्थ सालुंखे के साथ दो स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट से आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य जीता।

दीपिका द्वारा लेग्निका (मैड्रिड) में उपलब्धि हासिल करने के ठीक 10 साल बाद टाटा आर्चरी अकादमी की कोमोलिका ने शानदार प्रदर्शन कर यह रिकार्ड बनाया।

19 वर्षीय कोमलिका, ने दो साल पहले मैड्रिड में यूथ वर्ल्ड्स में अपना पहला व्यक्तिगत खिताब जीता था, उसने स्पेन की एलिया कैनालेस को 7-3 (26-) 27, 27-27, 29-27, 29-27, 29-28) हराया था। विश्व की नंबर एक दीपिका लगातार कैडेट और जूनियर खिताब जीतने वाली एकमात्र अन्य भारतीय हैं (ओग्डेन 2009 और लेग्निका 2011)। मिश्रित जोड़ी फाइनल में कोमलिका और पार्थ की जोड़ी ने स्पेन को 5-3 (35-36, 37-37, 38-35, 39-34) से हराया स्वर्ण जीता। कोमलिका तीसरे पदक से चूक गईं क्योंकि महिला टीम कांस्य प्लेऑफ़ में यूक्रेन से 5-1 से हार गई।

chat bot
आपका साथी