कोडरमा विधायक डाॅ. नीरा यादव ने डीसी-एसपी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Jharkhand Political Updates पूर्व मंत्री नीरा यादव ने सदन को बताया कि कोडरमा प्रशासन ने उनके हाउस गार्ड को वापस ले लिया है। वह महिला प्रतिनिधि हैं। गार्ड वापस लिए जाने के बाद वह असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कोडरमा की विधायक डाॅ. नीरा यादव ने कोडरमा के उपायुक्त (डीसी) व आरक्षी अधीक्षक (एसपी) पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने सदन को बताया कि कोडरमा प्रशासन ने उनके हाउस गार्ड को वापस ले लिया है। वह महिला प्रतिनिधि हैं। गार्ड वापस लिए जाने के बाद वह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनकी सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इसपर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेगी। डाॅ. नीरा यादव के बाद जिन्हें भी ध्यानाकर्षण सूचना देनी थी, उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए कहा कि सभी सूचनाओं पर सरकार संज्ञान लेगी।