Koderma Corona Update: कोडरमा में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को अबतक 40 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें 4 नए मामले कोडरमा में सामने आए हैं। जमशेदपुर में आज 10 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 07:35 AM (IST)
Koderma Corona Update: कोडरमा में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Koderma Corona Update: कोडरमा में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को अबतक 40 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें 4 नए मामले कोडरमा में सामने आए हैं।धनबाद में 14, जमशेदपुर में आज 10 कोरोना मरीज मिले हैं। हजारीबाग में 3, राजधानी रांची में 2 नए कोरोना मरीज मिले हैं। गढ़वा, लोहरदगा और सिमडेगा में भी दो-दो कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। गुमला में आज एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 676 पर पहुंच गई है।

झारखंड में सोमवार को मिले 40 कोरोना पॉजिटिव धनबाद : 14 कोडरमा: 04 जमशेदपुर : 10 हजारीबाग : 03 रांची : 02 गढ़वा : 02 लोहरदगा : 02 सिमडेगा : 02 गुमला : 01

chat bot
आपका साथी