JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड परीक्षा में कोडरमा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर, पाकुड़ का प्रदर्शन सबसे खराब

Jharkhand JAC 10th Result 2020. झारखंड बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। कुल 75.01 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 02:09 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:36 PM (IST)
JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड परीक्षा में कोडरमा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर, पाकुड़ का प्रदर्शन सबसे खराब
JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड परीक्षा में कोडरमा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर, पाकुड़ का प्रदर्शन सबसे खराब

रांची, जासं। झारखंड बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। कुल 75.01 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें से कोडरमा के सबसे ज्‍यादा विद्यार्थी सफल हुए हैं। यहां 83.064 फीसद छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। रांची के 80.052 फीसद विद्यार्थी सफल रहे हैं। पलामू के 80.030, पूर्वी सिंहभूम के 78.730, गिरिडीह के 78.509 फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। हजारीबाग के 78.427 फीसद, धनबाद के 78.167 फीसद, सिमडेगा 77.897 फीसद, खूंटी 77.441 फीसद, गुमला 75.641 फीसद, गोड्डा के 75.148 फीसद विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं।

चतरा के 74.565 फीसद, जामताड़ा के 74.416 फीसद, देवघर के 72.634 फीसद, दुमका 72.101 फीसद, पश्चिमी सिंहभूम के 71.652 फीसद विद्यार्थी सफल रहे। इसके अलावा बोकारो के 71.203 फीसद, लोहरदगा के 70.694 फीसद, सरायकेला के 68.827 प्रतिशत, रामगढ़ के 67.790 प्रतिशत, साहिबगंज के 67.627 प्रतिशत, गढ़वा के 66.675 प्रतिशत, लातेहार के 64.671 और पाकुड़ के 63.987 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं।

इधर, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में उतीर्ण होनेवाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर अपनी मेहनत व लगन से प्रगति के पथ पर अग्रसर हों और मंजिल हासिल करें। साथ ही राज्यपाल ने इस परीक्षा में असफल होने वाले विद्यार्थियों से कहा है कि  यह उनके जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है। ऐसे बच्‍चे  आगे कड़ी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दें कि कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती। सफलता उन्‍हें अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result 2020: लातेहार के मनीष कटियार बने स्‍टेट टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की LIST

यह भी पढ़ें: Jharkhand JAC 10th Result 2020: 10वीं का रिजल्‍ट जारी, 75% हुए पास; परिणाम यहां देखें

chat bot
आपका साथी