Jharkhand: जानें आज रिम्स और सदर अस्पताल में कौन-कौन चिकित्सक बैठेंगे ओपीडी में

Jharkhand रिम्स और सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा सुबह 900 बजे से खुल जाता है। इसके साथ ही सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है। इन जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:31 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:31 AM (IST)
Jharkhand: जानें आज रिम्स और सदर अस्पताल में कौन-कौन चिकित्सक बैठेंगे ओपीडी में
रिम्स और सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से खुल जाता है।

रांची, जासं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से खुल जाता है। इसके साथ ही सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है। इन जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। यहां रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है, फिर दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन, न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ लग जाती है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है।

वहीं सदर अस्पताल में भी मरीजों को इमरजेंसी में हर तरह की बीमारी को दिखाया जा सकता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में भर्ती किया जाएगा। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है, यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है। गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं, जिन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है।

रिम्स

मेडिसिन - डॉ विद्यापति

सर्जरी -डॉ आरजी बाखला

ऑर्थोपेडिक - डॉ विजय कुमार

न्यूरो सर्जरी - डॉ सीबी सहाय गायनी डिपार्टमेंट- डॉ सरिता तिर्की पेडियाट्रिक्स -डॉ अमर वर्मा

स्किन डिपार्टमेंट - डॉ- प्रभात कुमार,डॉ आनंद कुमार

साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट -डॉ अजय कुमार बाखला

पेडियाट्रिक सर्जरी

नेत्र रोग विभाग - डॉ राहुल कुमार

ईएनटी विभाग - डॉ संदीप कुमार

टीबी एंड चेस्ट- डॉ ब्रजेश मिश्रा

यूरोलॉजी

रेडियोलॉजी थेरेपी- डॉ रश्मि सिंह

सर्जिकल ऑंकोलॉजी- डॉ रोहित झा

सीटीवीएस -डॉ राकेश चौधरी न्यूरोलॉजी- डॉ अनिशा थॉमस कार्डियोलॉजी - डॉ हेमंत नारायण

नेफ्रोलॉजी - डॉ प्रज्ञा पंथ

सदर अस्पताल

सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसमें सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं। आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे चिकित्सीय परामर्श :

मेडीसिन इमरजेंसी - डा आजाद, डा रूचिका, डा स्नेह संध्या, डा विवेक, डा मायुख, डा विवेक

स्कीन ओपीडी - डा आजाद

गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी