डॉ केके सिन्हा की पत्नी का निधन

रांची प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट स्वर्गीय डॉ ेके सिन्हा की पत्नी त्रिलोक तारिणी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 02:03 AM (IST)
डॉ केके सिन्हा की पत्नी का निधन
डॉ केके सिन्हा की पत्नी का निधन

जागरण संवाददाता, रांची : प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट स्वर्गीय डॉ केके सिन्हा की पत्नी त्रिलोक तारिणी सिन्हा का गुरुवार की रात करीब 7:30 निधन हो गया। वे 85 साल की थीं। पिछले काफी दिन से वे बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी के तट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा दोपहर 12:30 बजे निकाली जाएगी। निधन की खबर मिलने पर राजधानी के डॉक्टर व सगे संबंधी उनके आवास में अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए।

---

आरपीएफ ने लगाया योग शिविर

जागरण संवाददाता रांची: रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची पोस्ट तथा सुइसा पोस्ट द्वारा निश्शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह 06:30 बजे से 07:45 बजे तक जवानों ने योग किया। इसमें रांची रेल मंडल के रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

योग के बाद वरीय पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन किया गया हैं, ऐसे स्थिति में रेल सुरक्षा बल की जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं। स्टेशन, स्टेशन परिसर तथा रेल सीमा के अंतर्गत सभी जगहों पर चौबीसों घंटे निगरानी एवं सुरक्षा प्रदान करना होता हैं। दिन भर की थकान तथा तनाव से मुक्त होने के लिए योगा एक सर्वोत्तम उपाय हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए योग शिविर का आयोजन किया गया।

--

बीआइटीटी पॉलिटेक्निक में डिजिटल वाट्स एप ग्रुप शुरू

जागरण संवाददाता, रांची : बीआइटीटी पॉलिटेक्निक के शिक्षकों ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के निर्देश पर सभी संकाय में ऑनलाइन क्लासेज शुरू हुई हैं। सभी ऑनलाइन क्लासेस संस्थान के डिजिटल बीआइटीटी वाट्स एप ग्रुप में चल रही हैं। संस्थान ने अपनी नई समय सारिणी जारी की है। साथ ही सभी विद्यार्थियों से कहा है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी/एकेडमिक शिकायत को दिए गए वाट्स एप नंबर और ई-मेल के जरिए तुरंत सूचित करें। संस्थान के अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार के देख रेख में कोरोना से बचाव के सारे उपाय किए गए हैं। चीफ एडवाइजर प्रमोद कुमार ने डिजिटल क्लासरूम को संचालित करते हुए इसका अवलोकन किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ अमोद ठाकुर ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया तथा उप-प्राचार्य अनुरंजीत रंजन ने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर अनंत कुमार कुशवाहा ने सारे शिक्षकों के मदद से सफलतापूर्वक अध्ययन शुरू कराया।

chat bot
आपका साथी