Khunti Corona Update: खूंटी में आज एक साथ मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में रांची में 6 खूंटी में 6 चतरा में 5 और लोहरदगा में 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 04:16 AM (IST)
Khunti Corona Update: खूंटी में आज एक साथ मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Khunti Corona Update: खूंटी में आज एक साथ मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में रांची में 6, खूंटी में 6, चतरा में 5 और लोहरदगा में 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1793 पर पहुंच गई है। आज राज्‍य में कोरोना से 9वीं मौत दर्ज की गई है। रांची के रिम्‍स में भर्ती गुमला के एक कोरोना संक्रमित मरीज की जान इस खतरनाक महामारी से चली गई।

झारखंड में सोमवार को मिले 30 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर : 08 रांची में 6 खूंटी में 6 चतरा में 5 लोहरदगा में 3 पश्चिम सिंहभूम : 01 हजारीबाग : 01

खूंटी में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 22

खूंटी जिले में सोमवार को सर्वाधिक छह कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। सोमवार की शाम रिम्स से आयी जांच रिपोर्ट में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। इसे मिलाकर जिले में अब तक 22 काेरोना संक्रमित प्रवासी पाए गए हैं। इनमें से आठ स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार अब जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हो गयी है। यह जानकारी उपायुक्त सूरज कुमार ने दी।

सोमवार को मिले छह संक्रमितों में से दो मरीज तोरपा क्षेत्र के हैं जो महाराष्ट्र से आए थे, दो मरीज कर्रा के हैं जिनमें से एक दिल्ली और एक बंगाल से आया था। वहीं एक मरीज मुरहू क्षेत्र का है जोकि चेन्नरई से आया था। छठा मरीज पूर्व में रनिया में मिले एक संक्रमित युवक के सीधे संपार्क में आया था। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं। इन्हें थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। सभी मरीजों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर कोविड अस्पताल लाया जाएगा। पिछले चार दिनों से कोई संक्रमित मरीज न मिलने से लोग बहुत राहत में थे लेकिन एकदम से छह मरीज मिलने की सूचना से लोग चिंतित हो गए।

उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित की सूचना मिलने के साथ ही जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है। छहों संक्रमित मरीजों को एरंडा स्थित डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इधर, जिले में लगातार नए मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों पर नजर बनाए हुए है।

chat bot
आपका साथी