Jharkhand Culture: खिजरी विधायक ने कहा, झारखंड की धर्म-संस्कृति बचाने के लिए हमें एकजुट होना होगा

नामकुम प्रखंड के कोचबोंग सरना स्थल की चारदीवारी का शिलान्यास खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। मौके पर आयोजित सभा में विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमलोगों को झारखंड की धर्म-संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:25 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:25 PM (IST)
Jharkhand Culture: खिजरी विधायक ने कहा, झारखंड की धर्म-संस्कृति बचाने के लिए हमें एकजुट होना होगा
नामकुम प्रखंड के कोचबोंग सरना स्थल की चारदीवारी का शिलान्यास खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया।

नामकुम(रांची),जासं । नामकुम प्रखंड के कोचबोंग सरना स्थल की चारदीवारी का शिलान्यास मंगलवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। इस दौरान सभा का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमलोगों को झारखंड की धर्म एवं संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होना होगा। हमारी सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन सरना स्थल घेराबंदी पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

इसके साथ रख-रखाव एवं सरनास्थल के बचाव के लिए घेराबंदी करा रही है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, पूर्व जिप सदस्य सुंदरी तिर्की, मुखिया रितेश उरांव, पंचायत समिति सदस्य करमू मुंडा, माधव कच्छप, जीता कच्छप, ग्राम पाहन गोमाल पाहन, जूरा पाहन, ग्राम प्रधान निरोल होरो, हेंबो कच्छप, वार्ड सदस्य गुडिया देवी, प्रभा होरो, पार्वती कच्छप, सुमित्रा कच्छप, बिनोद कच्छप, सुकरा पाहन, पुनाम कच्छप, बसिर अंसारी, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे।

महिलाओं ने लिया हिंदू राष्ट्र शक्ति को मजबूत करने का संकल्प

खलारी केडी की महिलाओं ने हिंदू राष्ट्र शक्ति को मजबूत करने का संकल्प लिया है। इसे लेकर केडी ठाकुरधौड़ा में बैठक की गई। अध्यक्षता हिंदू राष्ट्र शक्ति महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा देवी तथा संचालन सचिव सिन्नी समाड ने किया। बैठक का नारी शक्ति को एकजुट कर बच्चों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति से अवगत कराने पर चर्चा की गई। बैठक में हिंदू राष्ट्र शक्ति की उपाध्यक्ष मुन्ना देवी, शांति देवी, प्रियंका ठाकुर, सावित्री देवी, पूनम देवी, बसंती देवी, दशमी देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, सरोज देवी, सविता देवी, दासू देवी, जानकी देवी, कर्मी देवी, सुमित्रा नायक, शोभा नायक आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी