Karwa Chauth 2020: कोडरमा-धनबाद-बोकारो-देवघर-जमशेदपुर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद, पूजा का शुभ मुहूर्त; जानिए विस्‍तार से

Karwa Chauth Date 2020 इस बार करवा चौथ में शिव योग भी बन रहा है। पति के आरोग्य व खुशहाल जीवन के लिए सुहागिन आज करवाचौथ का व्रत रखेंगी। शाम में चंद्र दर्शन के उपरांत सुहागिनों का उपवास समाप्त होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 03:52 PM (IST)
Karwa Chauth 2020: कोडरमा-धनबाद-बोकारो-देवघर-जमशेदपुर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद, पूजा का शुभ मुहूर्त; जानिए विस्‍तार से
इस बार शिव योग के साथ अमृत योग भी बन रहा है।

रांची, जासं। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में करवाचौथ को लेकर उल्लास का वातावरण है। आज 4 नवंबर बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष तिथि को धूमधाम से करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा। आज सुहागिनें अपने सुहाग के आरोग्य, सुख-समृद्धि और सफल दांपत्य जीवन की कामना से भगवान शिव-पार्वती सहित पूरे परिवार के साथ-साथ चंद्र देव की पूजा-अर्चना करेंगी। महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखेंगी। संध्या में चंद्र दर्शन के उपरांत उपवास समाप्त होगा। खासतौर पर विवाहित महिलाएं अपना उपवास अपने पति के हाथों तोड़ेंगी। आइए जानते हैं झारखंड में कब, कहां दिखेगा करवा चौथ का चांद।

रांची 7:51

धनबाद 7:45

देवघर 7:43

हजारीबाग 7:49

जमशेदपुर 7:49

कोडरमा 7:47

बोकारो 7:47

मान्यता है कि महाभारत युद्ध के समय अर्जुन के युद्ध में जाने से द्रौपदी काफी चिंतित थी। उस समय भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को निर्जला उपवास रखकर शिव परिवार और चंद्रदेव की विधि-विधान पूर्वक पूजा की। भगवान की कृपा से अर्जुन विजयी रहे। तभी से कृष्ण पक्ष चतुर्थी को व्रत रखने की परंपरा है। मारवाड़ी और पंजाबी समाज में करवा चौथ विशेष तौर पर मनाया जाता है। इसके अलावा अन्य समाज में भी यह पर्व मनाया जाता है।

चंद्रमा और बृहस्पति का सप्तम

रांची विश्विवद्यालय ज्योतिष विभाग के लेक्चरर डॉ एसके घोषाल के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर चंद्रमा और बृहस्पति एक दूसरे के सप्तम भाव में बैठे हैं जो गजकेसरी योग बना रहा है। इसके अलावा इस बार शिव योग के साथ अमृत योग भी बन रहा है। गजकेसरी और शिव योग पर करवा चौथ का व्रत और शिव परिवार की पूजा उत्तम फलदायी माना गया है। दूसरी ओर चतुर्थी और बुधवार दोनों के ही स्वामी गणेश हैं। ऐसे में गणेश भगवान की विशेष आराधना करने से पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध तो प्रगाढ़ होते ही हैं, परिवार में सुख-समृद्धि भी आती है।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

डॉ एसके घोषाल के अनुसार करवाचौथ का उपवास सुबह 05.56 बजे से संध्या 7.51 बजे तक है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त संध्या 05.8 बजे से संध्या 06.25 बजे उत्तम है। चंद्रोदय 7.51 बजे होगा।

यह भी देखें: आज करवा चौथ, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

chat bot
आपका साथी