Jharkhand News: भाषा का विकास तभी संभव है जब उसकी अपनी लिपि हो : कामिनी कुमार

Jharkhand News रांची विश्विद्यालय के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में प्रेमचंद उरांव द्वारा कुडुख भाषा में लिखी गई दो किताबें मुंधता खोर और अयंग कत्थडंडी का विमोचन मुख्य अतिथि रांची विवि की कुलपति प्रो. डा. कामिनी कुमार के साथ विभाग के लोगों ने संयुक्त रूप से किया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:58 PM (IST)
Jharkhand News: भाषा का विकास तभी संभव है जब उसकी अपनी लिपि हो : कामिनी कुमार
रांची विश्विद्यालय के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुडुख भाषा में लिखी गई दो किताबों का विमोचन किया गया।

रांची, जासं । मोहराबादी स्थित रांची विश्विद्यालय के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में किताब का विमोचन किया गया। जनजाति व क्षेत्रीय भाषा के विभागाध्यक्ष डा. हरि उराांव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लेखक प्रेमचंद उरांव द्वारा कुडुख भाषा में लिखी गई दो किताबें मुंधता खोर और अयंग कत्थडंडी का विमोचन मुख्य अतिथि रांची विवि की कुलपति प्रो. डा. कामिनी कुमार के साथ विभाग के लोगों ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने लेखक प्रेमचंद उरांव की सहराना करते हुए कहा कि कोई भी भाषा का विकास तभी होता है जब उसकी अपनी लिपि हो।

डीन टी एस साहू ने कहा कि पीएचडी के छात्रों को पढ़ाई के दौरान दबाव बनाया जाता है, उसे वे सकारात्मक रूप में स्वीकर करें। ताकि अन्य जगहों पर होने वाली समस्या से वे जूझ सकें और वह भी अच्छा कार्य करें। उन्होंने आगे कहा कि लेखक पहले अनुभव करता है, फिर उसे व्यक्त करता है। लेखक द्वारा लिखी गई किताब से पूरा विभाग इनका आभारी है।

राज्य में भी लागू होगा नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन

देश भर के शहरों में ई गवर्नेंस सेवाओं के इंटीग्रेशन को लेकर भारत सरकार द्वारा हाल में लांच नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन को झारखंड में भी जल्द लागू किया जाएगा। शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर्स की चार सदस्यीय टीम ने रांची स्थित राज्य सचिवालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे से मुलाकात कर इस नई योजना पर चर्चा की। पूरी योजना को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दिखाया गया।

विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहले से ही डाटाबेस इंटीग्रेशन की दिशा में काफी प्रयास किए हैं। हमारे यहां अधिकांश सेवाएं आनलाइन दी जा रही हैं। डेटा सेंटर से इसकी मानिटरिंग भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि टैक्स कलेक्शन, साफ-सफाई, ट्रेड और नक्शा स्वीकृति सहित कई सेवाएं हमारे सभी निकायों में आनलाइन है। उन्होंने टीम को सुझाव दिया कि नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के में सॉलिड मैनेजमेंट की ट्रैङ्क्षकग की भी व्यवस्था हो। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के निदेशक हितेश वैद्य ने कहा कि ई गवर्नेंस के क्षेत्र में झारखंड के सभी नगर निकायों ने बेहतर कार्य किए हैं। इस मिशन को लागू करने में केंद्र और राज्य सरकारों का बराबर सहयोग अपेक्षित है। कहा कि झारखंड इस दिशा में अग्रणी राज्यों की पंक्ति में है। इससे पहले टीम रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर तथा रांची नगर निगम में जाकर प्रेजेंटेशन दिया। निगम में नागरिक सुविधाओं के ऑनलाइन संचालन और ट्रैङ्क्षकग की जानकारी ली।

कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, डायरेक्टर अमित कुमार, स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक (तकनीकी) राकेश कुमार नंदक्योलियार, के उप महाप्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा के अलावा भारत सरकार की ओर से नेशनल इंस्टीट््यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के निदेशक हितेश वैद्य, मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता और मनीष ठाकुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी