Kalashayatra: बेड़ो बाजार टांड़ में देवी मंडप मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद निकाली गई कलशयात्रा

Kalashayatra बाजार टांड़ स्थित देवी मंडप मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हुईं। पांच सौ से अधिक महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:54 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:54 PM (IST)
Kalashayatra: बेड़ो बाजार टांड़ में देवी मंडप मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद निकाली गई कलशयात्रा
बेड़ो बाजार टांड़ स्थित देवी मंडप मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद भव्य कलशयात्रा निकाली गई।

बेड़ो (रांची),जासं।  बाजार टांड़ स्थित देवी मंडप मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही देवी मंडप मंदिर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुबह नौ बजे निकाली गई। कलशयात्रा में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हुईं। पांच सौ से अधिक महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं।

महिलाएं सिर पर कलश लिए जय देवी मां व जय माता दी का जयघोष करती चल रही थीं। आगे-आगे मंदिर समिति के पदाधिकारी व ग्रामवासी चल रहे थे। कलशयात्रा बाजार टांड़, जिला परिषद, महावीर चौक, महादानी मंदिर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डुकु तालाब पहुंची। यहां विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने जल लेकर प्रस्थान किया। कलश यात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। सारे अनुष्ठान दीनानाथ मिश्रा की देखरेख में संपन्न हो रहे हैं। मौके पर समिति के आलोक देवघरिया व केदार मेहता ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। इस अवसर पर दो दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया पहले दिन कलशयात्रा शाम में छतीसगढ़ की भजन मंडली और स्थानीय विनय पंडित ग्रुप के द्वारा 12 घंटे का अखंड हरीकृतन व दोपहर से अलग-अलग भंडारा का आयोजन किया गया है। वहीं शनिवार को खीर के महाप्रसाद भोग लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी