Jharkhand High Court: जस्टिस डॉ. रवि रंजन बने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 17 को शपथ

Jharkhand High Court केंद्र सरकार ने जस्टिस डॉ. रवि रंजन को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की अधिसूचना कर दी है। वे 17 नवंबर को शपथ को ले सकते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:19 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 08:19 AM (IST)
Jharkhand High Court: जस्टिस डॉ. रवि रंजन बने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 17 को शपथ
Jharkhand High Court: जस्टिस डॉ. रवि रंजन बने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 17 को शपथ

रांची, राज्य ब्यूरो। जस्टिस डॉ. रवि रंजन को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। कानून एवं न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले जस्टिस डॉ. रवि रंजन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में पदस्थापित थे। बताया जा रहा है कि वह 17 नवंबर को पद की शपथ ले सकते हैं। जस्टिस डॉ. रवि रंजन विज्ञान के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में पीएचडी की है।

एमएससी करने केबाद वह बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर भी रहे। वर्ष 1989 में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। चार दिसंबर 1990 को उन्होंने पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। संवैधानिक, सिविल, राजस्व, आपराधिक और सर्विस मामले में विशिष्टता हासिल की।

वर्ष 1997 में वह पटना हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल नियुक्त हुए। वर्ष 2004 में सीनियर स्टैंडिंग स्टैंडिंग कौंसिल बने। 14 जुलाई 2008 को वह पटना हाई कोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त किए गए और 16 जनवरी 2010 को स्थायी जज बने।

chat bot
आपका साथी