पूरे झारखंड ने कोरोना मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण किया-पौधे लगाए

Jharkhand News Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana Sabha कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके लोगों की आत्‍मा की शांति के लिए लोगों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। राज्‍य के प्रत्‍येक हिस्‍से में लोग जागरण के अभियान से जुड़े।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:26 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:11 AM (IST)
पूरे झारखंड ने कोरोना मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण किया-पौधे लगाए
Jharkhand News, Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana Sabha चतरा में दो मिनट का मौन धारण किए लोग।

रांची, जेएनएन। कोरोना मृतकों की आत्‍मा की शांति के लिए आज ठीक 11 बजे पूरे झारखंड ने दो मिनट के लिए मौन धारण किया। राज्‍य के लोगों ने दैनिक जागरण के अभियान सर्व धर्म प्रार्थन सभा के तहत कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके लोगों की आत्‍मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

लोहरदगा में मुख्य कार्यक्रम स्थल गुरुकुल शांति आश्रम में दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना की गई। गुरुकुल के ब्रह्मचारी द्वारा प्रार्थना से शुरुआत की गई। गुमला के गुरुद्वारा में लोगों ने अरदास किया। दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना को लेकर पहान-पुजार लोहरदगा के कैरो प्रखंड स्थित बाजार टांड़ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया।

रांची के आरसीएच, नामकुम में दैनिक जागरण के सर्व धर्म सभा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए और माैन धारण किया। राजकीय बुनियादी विद्यालय में कोरोना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ सहित प्रखंड के शिक्षक प्रखंड कर्मी ने साथ मिलकर मौन व्रत धारण किया।

लोहरदगा में सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में पुरोहित एवं मौलाना पहुंचे। लोहरदगा में दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना के बाद नगर भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। पलामू जिला मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय में मुख्‍य समारोह में शामिल होने के लिए पंडित, मौलवी व पाहन पहुंचे। पलामू आयुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पलामू जिला मुख्यालय के मेदिनीनगर नगर स्थित छहमुहान में 11:00 बजे दो मिनट का मौन धारण किया गया।

रामगढ़ में पौधरोपण के लिए छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजीत सिंह ने खुद गड्ढा खोदा। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जाएगा। साथ ही सभी लोग मास्क पहने रहेंगे। रामगढ़ में पौधरोपण की तैयारी में छावनी परिषद के वार्ड सदस्य व लोग जुटे हैं। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड स्थित बाजार टांड़ सभी धर्म समुदाय के लोग पहुंचे हैं।

आज दिनांक 14 जून 2021 को 11:00 बजे पूर्वाह्न में पाकुड समाहरणालय के मीटिंग हॉल में कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उपायुक्‍त ने आदेश जारी किया है कि जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी/कर्मी से अनुरोध है कि वे 10:45 बजे तक समाहरणालय पाकुड़ के सभा कक्ष में पहुंचना सुनिश्चित करें। इसी तरह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी अपने कार्यालय में आज 11:00 बजे पूर्वाह्न में करना सुनिश्चित करेंगे।

Dainik Jagran की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा को लेकर चाईबासा के मझगांव चौक में पुलिस पदाधिकारियों ने तैयारी की है। रामगढ़ में सर्व धर्म प्रार्थना सभा की तैयारी पूर्व विधायक शंकर चौधरी व अन्य लोगों ने की। चतरा के हंटरगंज के केदलीकलां गुरुद्वारा में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी