हथकड़ी पहन कनीय अभियंता और जवान पहुंचा शादी करने

खूंटी के रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को दो शादियां चर्चा का विषय है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 02:11 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 02:11 AM (IST)
हथकड़ी पहन कनीय अभियंता और  जवान पहुंचा शादी करने
हथकड़ी पहन कनीय अभियंता और जवान पहुंचा शादी करने

जागरण संवाददाता, खूंटी : खूंटी के रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को दो शादियां चर्चा का विषय बनी रहीं। एक शादी में दूल्हा सीधे जेल से हथकड़ी के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था। अजय हंस नामक यह दूल्हा बिजली विभाग में कनीय अभियंता है और साहिबगंज में पदस्थापित है। दूसरी शादी में दूल्हा सेना का जवान था। नाम था- सुशील। जमानत के बाद वह जेल से निकलने के बाद शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था। दोनों पर यौन शोषण का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद यह शादियां हुई हैं।

कनीय अभियंता अजय हंस पर युवती से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप है। शादी करने से इन्कार करने के बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में वर्ष 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 10 माह जेल में रहने के बाद आरोपित पीड़िता से शादी करने को तैयार हुआ। इसके बाद आरोपित को सोमवार को जेल से सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय लाया गया, जहां दोनों की शादी हुई। शादी के बाद आरोपित को वापस जेल भेज दिया गया।

उधर, सेना का जवान सुशील जेल से बेल पर छूटने के बाद शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका को गलतफहमी हो गई थी कि उससे बात नहीं करता है। जवान ने बताया कि वह ड्यूटी पर रहने के कारण प्रेमिका से फोन पर अधिक बात नहीं कर पा रहा था। घर आने पर प्रेमिका को अधिक समय नहीं दे पाता था। इस कारण प्रेमिका ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया।

chat bot
आपका साथी