JPSC ने अपने ही दो सदस्यों को प्रोमोशन के लिए साक्षात्कार में बुलाया, उठने लगे सवाल...

JPSC NEWS झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए हो रहे साक्षात्कार में आयोग के दो सदस्यों के शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। इनमें डा. टीएन साहू अपनी प्रोन्नति के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए हैं जबकि डा. एके चट्टोराज शामिल होनेवाले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:46 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:23 PM (IST)
JPSC ने अपने ही दो सदस्यों को प्रोमोशन के लिए साक्षात्कार में बुलाया, उठने लगे सवाल...
JPSC NEWS झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)।

रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC 2021, JPSC NEWS झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए हो रहे साक्षात्कार में आयोग के दो सदस्यों के शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। इनमें से डा. टीएन साहू अपनी प्रोन्नति के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए हैं, जबकि डा. एके चट्टोराज शामिल होने वाले हैं। दरअसल, जेपीएससी के दोनों सदस्य रांची विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और दोनों वर्तमान में आयोग में लिएन पर हैं।

दोनों अपनी ही प्रोन्नति के लिए साक्षात्कार में शामिल हो रहे हैं, जो आयोग में ही हो रहा है। कहा जा रहा है कि आयोग में सदस्य रहते दोनों साक्षात्कार को प्रभावित कर सकते हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई विश्वविद्यालय शिक्षकों ने कहा कि साक्षात्कार में शामिल होने से पहले दोनों को सदस्य के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।

हालांकि, डा. टीएन साहू साक्षात्कार में शामिल होने के बाद सदस्य के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। शिक्षकों का यह भी कहना है कि दोनों वर्तमान में कार्मिक विभाग के अधीन जेपीएससी में सदस्य के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन साक्षात्कार में शामिल होने के लिए दोनों ने एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं लिया। इधर, डा. एके चट्टोराज की अर्हता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी