JSSC Jharkhand Results: हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में तीन जिलों का परिणाम जारी, यहां देखें

JPSC Jharkhand Results. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति में गुरुवार को गिरिडीह चतरा तथा हजारीबाग का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 07:56 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 09:25 AM (IST)
JSSC Jharkhand Results: हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में तीन जिलों का परिणाम जारी, यहां देखें
JSSC Jharkhand Results: हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में तीन जिलों का परिणाम जारी, यहां देखें
रांची, राज्य ब्यूरो। JSSC Jharkhand Results झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति में गुरुवार को तीन अन्य जिलों का भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इनमें गिरिडीह, चतरा तथा हजारीबाग शामिल हैं। तीनों जिलों में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए हैं। प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित अधिसंख्य पद रिक्त रह गए हैं। अभ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर देख सकते हैं। 

गिरिडीह में तो फारसी विषय में एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। आयोग के अनुसार, यह परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित याचिका सोनी कुमारी बनाम झारखंड राज्य के आदेश से प्रभावित होगा। गिरिडीह जिला के लिए संगीत, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत विषय का परीक्षा परिणाम अलग से जारी किया जाएगा। चतरा तथा हजारीबाग में हिंदी, संस्कृत, संगीत तथा इतिहास एवं नागरिक शास्त्र का परिणाम बाद में जारी होगा।

chat bot
आपका साथी