JPSC AE Mains Exam 2021: जेपीएससी सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा शुरू, रांची के 18 केंद्रों पर जुटे अभ्‍यर्थी

JPSC AE Mains Exam 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता नियुक्ति मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। रांची के 18 केंद्रों पर शुक्रवार से मेंस एग्‍जाम शुरू हो गया है। यह 24 अक्‍टूबर तक चलेगा। परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। देखें jpsc.gov.in

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:56 PM (IST)
JPSC AE Mains Exam 2021: जेपीएससी सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा शुरू, रांची के 18 केंद्रों पर जुटे अभ्‍यर्थी
JPSC AE Mains Exam 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC News, JPSC AE Mains Exam 2021 सहायक अभियंताओं (सिविल एवं मैकेनिकल) के 637 पदों पर नियुक्ति हेतु मुख्य परीक्षा शुक्रवार से रांची के 18 केंद्रों पर शुरू हो गई। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जानेवाली यह परीक्षा 24 अक्टूबर तक चलेगी। पहले दिन अपराह्न दो से चार बजे एक पाली में एक पत्र की परीक्षा हुई, जिसमें सामान्य योग्यता, सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य अध्ययन से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। शनिवार को सिविल एवं यांत्रिक विषय के पहले प्रश्न तथा दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा दो पालियों में होगी, जिनमें भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

राज्यपाल से मिले मंत्री, मेडिकल कालेजों में नामांकन में मांगा सहयोग

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मंत्री ने हजारीबाग तथा पलामू मेडिकल कालेज में नेशनल मेडिकल कमीशन से नामांकन की अनुमति दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। मंत्री के अनुसार, राज्यपाल ने इसमें मदद करने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की दिशा में किए गये व्यापक पहल तथा टीकाकरण अभियान के सफल प्रयासों से भी राज्यपाल को अवगत कराया।

राज्यपाल को दी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के प्रयास की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की दिशा में किए गये व्यापक पहल तथा टीकाकरण अभियान के सफल प्रयासों से भी राज्यपाल को अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी