झारखंड के कैल्क्यूलेटर ब्वॉय ने बनाए छह विश्व रिकार्ड

रांची के रहने वाले 7 वर्षीय जुड़वां भाई विराट माकन और विराज माकन झारखंड के कैल्यूकेटर ब्यॉय के नाम से जाने जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:00 AM (IST)
झारखंड के कैल्क्यूलेटर ब्वॉय ने बनाए छह विश्व रिकार्ड
झारखंड के कैल्क्यूलेटर ब्वॉय ने बनाए छह विश्व रिकार्ड

जासं, रांची: रांची के रहने वाले 7 वर्षीय जुड़वां भाई विराट माकन और विराज माकन झारखंड के कैल्क्यूलेटर ब्वॉयज के नाम से जाने जाते हैं। ये देश के पहले ऐसे दो बच्चे हैं जिन्होंने उल्टा पहाड़ा पढ़ने की अद्भुत पद्धति से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज सबसे अनोखे कैटेगरी में करवाया है। ये बच्चे एक से लेकर 100 तक के पहाड़े उल्टा- सीधा और स्क्वायर और क्यूब रूट फटाफट सुना सकते हैं। इन दोनों बच्चों ने मिलकर छह नए व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाए है। इन दोनों बच्चों के पिता गगन माकन गणित के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में ये अविश्वसनीय और सराहनीय मल्टीप्लिकेशन टेबल की देसी ट्रेनिग के बाद आयी है। उन्होंने अगली सीढ़ी स्क्वायर और स्क्वायर रूट्स को तय करते हुए, जो कि बच्चे छठी एवं सातवीं क्लास में पढ़ते हैं। मगर विराट और विराज को बहुत ही आसानी से कनेक्ट कर दिया। विराट माकन ने एशिया बुक ऑफ रिकॉ‌र्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इसमें 90 से 1 तक का पहाड़ा रिवर्स ऑर्डर में सिर्फ 10 मिनट 21 सेकंड में सुनाया है। वही विराज माकन ने 100 से 1 तक का पहाड़ा रिवर्स ऑर्डर में सिर्फ 10 मिनट 15 सेकंड में सुनाया है।

देश का चौथा सबसे बड़ा व‌र्ल्ड रिकॉर्ड ऑर्गनाइजेशन ओएमजी बुक आफ रिकार्ड में भी बच्चों ने चार व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाए हैं। इन बच्चों को रेयरेस्ट ऑफ रेयर अटेम्प्ट के खिताब से नवाजा गया है। जहां की विराट ने पहले रिकॉर्ड में 1 से 100 तक का सीधा पहाड़ा सिर्फ 9 मिनट 19 सेकंड में सुना डाला और दूसरे रिकॉर्ड में 1 से 100 तक का सीधा स्क्वायर 1 मिनट 7 सेकंड में सुना कर व‌र्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है। बच्चों की मां शिल्पी माकन ने बताया कि बच्चों में सीखने की अद्भुत कला बचपन से थी। अब बच्चे गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड से चार पायदान पीछे हैं। वो कड़ी मेहनत करके तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही बच्चे इस रिकार्ड को भी प्राप्त करेंगे।

chat bot
आपका साथी