Jharkhand को मिली नेशनल स्कूल हॉकी, तीरंदाजी व वुशु की मेजबानी

Ranchi. रुद्रपुर में बुधवार को आयोजित एसजीएफआइ की वार्षिक बैठक में झारखंड को तीन खेलों की मेजबानी मिली है। साथ ही बेहतर मेजबानी के लिए अपग्रेडेशन का पुरस्कार दिया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 08:05 PM (IST)
Jharkhand को मिली नेशनल स्कूल हॉकी, तीरंदाजी व वुशु की मेजबानी
Jharkhand को मिली नेशनल स्कूल हॉकी, तीरंदाजी व वुशु की मेजबानी

रांची, जासं। रुद्रपुर (उत्तराखंड) में बुधवार को आयोजित एसजीएफआइ की वार्षिक बैठक में झारखंड को तीन खेलों की मेजबानी मिली है। साथ ही वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन व टूर्नामेंट की बेहतर मेजबानी के लिए झारखंड को अपग्रेडेशन का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान राज्य के खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह एवं राज्य के खेल समन्वयक सह जिला खेल पदाधिकारी लातेहार उमा जायसवाल ने प्राप्त किया। बैठक में झारखंड को वर्ष 2019-20 के लिए तीन खेलों की मेजबानी दी गई है।

इसमें हॉकी बालिका अंडर-19, तीरंदाजी बालक-बालिका अंडर-19 एवं वुशु बालक अंडर-17 व 19 शामिल है। वुशु का आयोजन अक्टूबर तथा हॉकी व तीरंदाजी का आयोजन अगले वर्ष जनवरी (2020) में किया जाएगा। झारखंड को अपग्रेडेशन पुरस्कार मिलने पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, खेल सचिव राहुल शर्मा, साझा खेल निदेशक रणेंद्र कुमार, साझा उपनिदेशक सुमराय टेटे, अवर सचिव वेदरत्न मोहन, खेल सलाहकार देवेंद्र सिंह, सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो ने बधाई दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी