Jharkhand Weather Updates: हल्की बारिश व पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, झारखंड के इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

Jharkhand Weather Updates Today दो फरवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान मौसम में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावाना नहीं है। इस दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 09:18 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 03:39 PM (IST)
Jharkhand Weather Updates: हल्की बारिश व पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, झारखंड के इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट
Jharkhand Weather Updates शनिवार को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Updates शनिवार की सुबह राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा दिखा। मगर सुबह सात बजे तक धूप निकल गई। मगर शुक्रवार को हुई बारिश और पछुआ हवा के कारण लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आज भी जारी रहेगी। शनिवार को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार देश में दो अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। एक चक्रवातीय स्थित दक्षिण पूर्व राजस्थान और दूसरा दक्षिण असम के साथ आसपास के इलाके में बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। वहीं आज से दो दिनों तक राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज से दो फरवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। इसमें ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इस दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्‍यादा बारिश लोहरदगा में 8 मिमी रिकाॅर्ड की गई। वहीं रांची में हल्की बूंदाबादी रही। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.7 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में रिकाॅर्ड किया गया।

चतरा में भी ठंड बढ़ गई है। यहां बादल छटते ही ठंड कहर बरपाने लगी है। चतरा जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से लुढककर 19 डिग्री पर पहुंच गया है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        21.2                12.5

जमशेदपुर    18.0                11.3

मेदिनीनगर    19.3                10.5

chat bot
आपका साथी