Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update. अगले दो से तीन दिनों में राज्य में मौसम में बदलाव की बहुत संभावना नहीं है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पश्चिम भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:30 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Updates झारखंड में 15 जुलाई तक अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की भी आशंका जतायी है। इधर, आज रविवार को रांची समेत झारखंड के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हुई। दोपहर में रांची में बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त नजर आया। वहीं मानसून के सक्रिय रहने के कारण राज्य में अब तक सामान्य बारिश रिकॉर्ड किया गया है। 

मानसून के दौरान राज्य में औसत 1 जून से लेकर 10 जुलाई तक करीब 310 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस वर्ष अभी तक 311 मिमी बारिश हो चुकी है। राज्य के छह जिलों में औसत बारिश हुई है, बाकी के सभी 18 जिलों में सामान्य से अधिक या सामान्य के करीब बारिश दर्ज की गई है। अगले दो से तीन दिनों में राज्य में मौसम में बदलाव की बहुत संभावना नहीं है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पश्चिम भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

आज रांची में होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में रांची और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दिन में एक से दो बार होगी। इसके साथ कुछ इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में औसत 4 एमएम बारिश हुई है। वहीं ओरमांझी में एक एमएम कम 3 एमएम बारिश हुई है। शहर में सबसे ज्यादा आद्रता 98 प्रतिशत रही वहीं न्यूनतम आद्रता 66 प्रतिशत रही।

शहर           अधिकतम तापमान          न्यूनतम तापमान रांची                29.1                               22.8 जमशेदपुर       32.6                              27.2 डालटेनगंज     29.7                              25.2

chat bot
आपका साथी