पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई उमस, जानिए कब मिलेगी इससे राहत

शनिवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम खुशनुमा है। हल्के बादल के साथ धूप निकली हुई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में लोग उमस से परेशान हैं। राज्य का औसत तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 09:02 AM (IST)
पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई उमस, जानिए कब मिलेगी इससे राहत
पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई उमस, जानिए कब मिलेगी इससे राहत। जागरण

रांची, जासं। शनिवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम खुशनुमा है। हल्के बादल के साथ धूप निकली हुई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में लोग उमस से परेशान हैं। राज्य का औसत तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में गर्मी और उमस बढ़ने का कारण पाकिस्तान के जकोबाबाद की ओर से आने वाली हवा है।

पाकिस्तान के जकोबाबाद में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी हुई है। हालांकि लोगों को अगले तीन से चार दिनों में उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में मानसून को फिर से एक्टिवेट करने के लिए सकारात्मक स्थिति बन रही है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून में आमतौर पर पूर्व दिशा से हवा का रूख रहता है। मगर वर्तमान में पश्चिम और दक्षिण पश्चिम से हवा चल रही है। अगले सप्ताह मंगलवार के बाद हवा के रूख में परिवर्तन के संकेत मिले हैं। पूर्वी हवा के चलते ही मौसम में परिवर्तन होगा। इसके बाद लोगों को ठंडापन का एहसास होगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य कुछ जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चंदनक्यारी में 53 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में 15मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। जबकि सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान चाईबासा में 36.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

रांची          31.5                       23.6

जमशेदपुर 33.8                        23.8

मेदिनीनगर 35.0                        27.6

chat bot
आपका साथी