Jharkhand Weather Update: आज फिर सताएगी गर्मी, 7 से बदल सकता है मौसम

शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह सात बजे तक लोगों को धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है। इन दिनों तेज धूप और गरम हवा से रांची के लोग परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 08:27 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 08:27 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज फिर सताएगी गर्मी, 7 से बदल सकता है मौसम
Jharkhand Weather Update: आज फिर सताएगी गर्मी, 7 से बदल सकता है मौसम। जागरण

रांची, जासं । शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह सात बजे तक लोगों को धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है। इन दिनों तेज धूप और गरम हवा से रांची के लोग परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। सात अप्रैल को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बादल छाएंगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। ये बदलाव बंगाल की खाड़ी से आने वाले नम हवाओं के कारण होगा।

मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पंद्रह दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अप्रैल से दूसरे सप्ताह में लोगों को तेज गर्मी का समाना करना पड़ेगा। वहीं इस बीच एक से दो दिन राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। आकाशीय लक्षण के हिसाब से अप्रैल के दूसरे और तीसरे हफ्ते में एक से दो बार आंधी चलने की भी संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 17.7  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रिकार्ड पर ध्यान दें तो पिछले दो दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची                    36.8                          20.0

जमशेदपुर            40.4                         19.2

मेदिनीनगर           38.7                          18.3

chat bot
आपका साथी