Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल रहेंगे। हालांकि तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। रविवार से एक बार फिर आसमान साफ रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:11 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:11 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल रहेंगे। हालांकि तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। रविवार से एक बार फिर आसमान साफ रहेगा। आगामी 21 अप्रैल को फिर बादल दिखाई दे सकते हैं। 22 अप्रैल को मौसम दोबारा साफ हो जाएगा। इस बीच तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दिखाई दे सकता है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 46 फीसद और न्यूनतम 30 फीसद दर्ज की गई।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि      न्यूनतम तापमान    अधिकतम तापमान         पूर्वानुमान

17-अप्रैल         23.0                    37.0                 आसमान में रहेंगे बादल, गरज संभव

18-अप्रैल        23.0                    38.0                  आसमान रहेगा साफ

19-अप्रैल        23.0                    39.0                  आसमान रहेगा साफ

20 अप्रैल        24.0                    40.0                 आसमान रहेगा साफ

21-अप्रैल        25.0                    40.0                आसमान में रहेंगे बादल

22-अप्रैल        25.0                    36.0                 आसमान रहेगा साफ

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। तापमान में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पड़ सकता है। चिकित्सकों को माना तो ऐसे समय में वायरल फीवर से लेकर सर्दी खांसी जुखाम डायरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप रहता है। ऐसे में साफ पानी का उपयोग करें। खुले में रखे गए खाद्य पदार्थ का उपयोग ना करें। चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्चे बूढ़े लोगों के प्रति बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी