Ranchi Weather Update: अगले 96 घंटे तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश की भी संभावना

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अगले 96 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में उतार-चढ़ाव कायम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि आगामी 8 से 9 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 09:26 AM (IST)
Ranchi Weather Update: अगले 96 घंटे तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश की भी संभावना
Ranchi Weather Update: अगले 96 घंटे तक आसमान में छाए रहेंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अगले 96 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में उतार-चढ़ाव कायम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि आगामी 8 से 9 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री तक कायम रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 50 फीसद तथा न्यूनतम 20 फीसद दर्ज की गई।मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के अनुसार आगामी 11 से 12 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेंगे।

मौसम में रखे अपना ख्याल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

चिकित्सकों की मानें तो मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। धूप के साथ-साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने कहा, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। बच्चों और वृद्ध लोगों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी