Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल रहेंगे। तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। आसमान साफ होगा। 29 अप्रैल से दोबारा बादल लौटेंगे। आगामी 30 अप्रैल को बारिश के आसार हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 07:13 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार
Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल रहेंगे। तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। आसमान साफ होगा। 29 अप्रैल से दोबारा बादल लौटेंगे। आगामी 30 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 45 फीसद व न्यूनतम 24 फीसद दर्ज की गई।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि         न्यूनतम तापमान         अधिकतम तापमान       मौसम

25-अप्रैल        23.0                            39.0               आसमान में रहेंगे बादल, चमक सकती है बिजली

26-अप्रैल        22.0                            40.0               आसमान रहेंगे साफ

27-अप्रैल       22.0                             40.0                आसमान रहेंगे साफ

28-अप्रैल       22.0                              40.0                 आसमान रहेंगे साफ

29-अप्रैल       22.0                              38.0                  आसमान में रहेंगे बादल

30-अप्रैल       22.0                              38.0                    आसमान में बादल, बारिश संभव

मौसम में बदलाव के अनुसार खुद को रखें तैयार

मौसम में बदलाव के अनुसार खुद को तैयार रखने की आवश्यकता है। खानपान से लेकर बाहर निकलने के दौरान अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि इस समय मौसमी बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। गर्म पानी का इस्तेमाल करें। बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। कहीं भी खुले में रखे खाद्य पदार्थ अथवा कटे हुए फल का इस्तेमाल न करें। सावधानी में ही आपका बचाव है। किसी भी तरह की शारीरिक दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी