रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित राज्‍य के कई हिस्‍सों में बारिश के आसार बरकरार, कल से दोबारा सक्रिय रहेगा मौनसून

रांची में बुधवार की सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार एक सितंबर को रांची में दिन के समय हल्के से मध्यम दर्जे के बादल रहेंगे।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 07:17 AM (IST)
रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित राज्‍य के कई हिस्‍सों में बारिश के आसार बरकरार, कल से दोबारा सक्रिय रहेगा मौनसून
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

 रांची,जासं। झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार एक सितंबर को रांची में दिन के समय हल्के से मध्यम दर्जे के बादल रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। इसके कारण आज राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। गुरूवार से राज्य में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। इससे विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रांची के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। दिन में कई बार हल्के दर्जे की बारिश अलग-अलग हिस्सों में रूक-रुककर होती रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कम दबाव के क्षेत्र से ही होकर अभी मानसून का टर्फ लाइन गुजर रहा है। ऐसे में इसका असर राज्य में एक से दो दिनों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बेहतर बारिश दर्ज की जाएगी। राज्य में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। रांची के अलावा राज्‍य के प्रमुख शहरों में शामिल जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर में बारिश के आसार बने रहेंगे।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। वहीं एक से दो स्थान पर भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में 73 मिमी बारिश दर्ज की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 30.2 23.3

जमशेदपुर 32.4 24.7

मेदिनीनगर 33.8 25.9

chat bot
आपका साथी