Jharkhand Weather Update: आज 4 डिग्री सेल्सियस तक और चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी

गुरूवार को राजधानी रांची में सुबह से धूप निकली है। तेज धूप के कारण लोगों को सुबह से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को राजधानी का तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियल तक पहुंचा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:38 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज 4 डिग्री सेल्सियस तक और चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी
Jharkhand Weather Update: आज 4 डिग्री सेल्सियस तक और चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार को राजधानी रांची में सुबह से धूप निकली है। तेज धूप के कारण लोगों को सुबह से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को राजधानी का तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियल तक पहुंचा। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में मार्च के अंतिम सप्ताह में ही लू चलनी शुरू हो गयी है। मगर गुरूवार को राजधानी में फिर से तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अऩुसार अगले पांच दिनों तक रांची समेत आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से उठने वाले नम हवाओं के कारण लोकल क्लाउड बनेंगे। इससे लोगों को गर्मी से एक बार फिर से राहत मिल सकती है। हालांकि अप्रैल माह में कई बार हल्के से मध्यम दर्जे की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण भागों में हीट वेव की स्थिति बनी। राज्य में इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम और न्यूनतम तापमान जमशेदपुर का रिकार्ड किया गया। यहां सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकमत तापमान     न्यूनतम तापमान

रांची                    35.7                25.6

जमशेदपुर            42.9                21.4

मेदिनीनगर           38.7                23.0

chat bot
आपका साथी